WhatsApp Icon

विद्युत विभाग का नया खम्बा अतिक्रमण को दे रहा है बढ़ावा, आक्रोश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जहां नगर पालिका द्वारा आमजनों को जागरूक करते हुए अनाउंस करवा रही है वहीं जलालपुर विद्युत विभाग द्वारा मनमानी जगहों पर पोल को गाड़ कर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही है।


विदित हो कि जलालपुर विद्युत विभाग द्वारा मठिया मंदिर से सब्जी मंडी को जाने वाली रोड पर बिजली सप्लाई के लिए नए विद्युत पोल गाड़े जा रहे है। जिसको लेकर स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश है। स्थानीय निवासी अबू सलीम ने बताया कि विद्युत विभाग सड़क के किनारे बनी नाली से लगभग 2 मीटर सड़क में पोल को गाड़ दिया है। जिसके परिणाम स्वरूप सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। वही एक अन्य स्थानीय निवासी सुहेल ने बताया कि हर रोड पर विद्युत पोल सड़क के इतने करीब लगाने से अतिक्रमण को बढ़ावा मिलेगा। जबकि पास में सब्जी मंडी है जिससे बड़ी गाड़ियों का भी आवागमन होता है और सड़क की चौड़ाई कम होने से जाम की भी समस्या बढ़ जाएगी। सब्जी मंडी में सब्जी बेचने वाले एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि जिस समय विद्युत पोल लगाया जा रहा था उसी समय कुछ लोगों ने विरोध किया था तो पोल लगने वाले ठेकेदार ने कहा किनारे ही लगेगा लेकिन बाद में सड़क पर ही लगा कर चला गया। जो कही न कही समस्या और अतिक्रमण का कारण बनेगा। नगर पालिका के पूर्व सभासद सहित कई वर्तमान सभासदों और जमालपुर चौराहा, यादव चौराहा, मालीपुर रोड स्थित स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि अतिक्रमण बढ़ने का सबसे मुख्य कारण बिजली विभाग द्वारा लगाया गया बिजली का खंभा ही है। क्योंकि बिजली का खंभा ही अतिक्रमण के दायरे को निर्धारित करता है क्योंकि जब भी प्रशासन द्वारा अतिक्रमा हटाया जाता है तो लोगों द्वारा यह कहा जाता है कि बिजली खंबे के अंदर अतिक्रमण नहीं माना जाता जिसको लेकर कई बार प्रशासन और अतिक्रमण करने वाले लोगों के बीच विवाद भी पैदा हो जाता है।

अब सवाल यह है कि क्या विद्युत विभाग नए लगाए जा रहे खाबो पर विचार विमर्श करेगी अथवा लगातार मनमानी ही करती जाएगी।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.