WhatsApp Icon

सपा समाप्तवादी पार्टी बनेगी और अब माफियाओं व दंगाइयों का ना दल चलेगा ना ही नेता : केशव प्रसाद मौर्य

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सपा समाप्तवादी पार्टी बनेगी और अब गुंडों, अपराधियों, माफियाओं, दंगाइयों को बढ़ावा देने वाली ना दल चलेगा और ना नेता चलेगा। मोदी जी ने सेना पर लागू ऑर्डर फाड़ कर फेंक दिया और पाकिस्तान की गोली का जवाब गोला से देने का आर्डर पास किया।
उक्त बातें सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सामाजिक (पिछड़ा वर्ग) सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि रितेश पांडेय को सांसद बनाएं और अबकी बार 400 के पार कर मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाएं।
इब्राहिम पुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर बगिया इल्तिफ़ातगंज में मंगलवार दोपहर को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन भाजपा द्वारा किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने कहा कि पूर्व सरकार में बॉर्डर पर तैनात सेना पर पाकिस्तान से जब गोली चलती थी तो सेना को दिल्ली से आदेश लेना पड़ता था लेकिन 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी तो मोदी जी ने आदेश फाड़ कर फेंक दिया और सेना को आदेश दिया कि पहले गोली मत चलाना लेकिन अगर उधर से गोली आये तो उसका जवाब बिना किसी आदेश के गोला से देना।


श्री केशव ने कहा कि सपा समाप्तवादी पार्टी बनने जा रही है और मोदी जी पुनः तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उक्त मौके पर भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.