अम्बेडकरनगर: श्री झारखंड महादेव कांवरिया सेवा मंडल के सेवादारों की बैठक अध्यक्ष सुर्यजीत वर्मा की अध्यक्षता में झारखण्डी मन्दिर के हाल में सम्पन्न हुई।
बैठक में दर्जनों कार्यकर्ताओ के मध्य पिछले वर्ष से अबकी और अच्छी व्यवस्था कांवरिया भक्तो को कैसे दिया इस पर विन्दुवार विचार विमर्श हुआ। बैठक में सभी लोगो ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किया और सर्वसम्मति से तय हुआ कि सभी सक्षम अधिकारियों तक प्रसासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े ज्ञापन शीघ्र पहुचकर सीधे पत्रक् के साथ टोली बनाकर लोगों से सम्पर्क का कार्य किया जाएगा।
मंच संचालन का कार्य देखने वाले श्याम बाबू ने कहा कि यह शिविर दूर दूर तक अपनी हर प्रकार की सेवावों को देने के नाते अपनी पहचान बनाये हुए है इसकी गरिमा धूमिल न हो और सेवा में कोई कमी न रह जाय इसके लिए हम सब दिन रात मेहनत करते है। सेवादारों से उन्होंने आग्रह किया कि इस सेवा कार्य से नगर के अन्य सम्मानित लोगो को जोड़ने की जरूरत है ऐसा हम किये तो हमारा कार्य और सुगम होगा। अगले रविवार को सायंकाल 7 बजे पुनः कार्यो समीक्षा हेतु और बड़ी बैठक सुनिश्चित हुई।
बैठक में सुभाष मांझी, राकेश सोनकर, महामंत्री दिनेश मौर्य, अनिल साहू, राजू मोदनवाल, विशु सलुजा, श्रीप्रकाश सिंह, दीपु टण्डन, जंग बहादुर, बच्चूलाल, अनिल कनौजिया,श्री कृष्ण गुप्ता, गिरिराज, सन्तोष खत्री, श्याम मोहन, रवि साहू, योगेश जायसवाल, राजा गुप्ता,रमाकांत मोदनवाल, आलोक चौरसिया, राजू कन्नौजीया, श्रवण अग्रहरी, अखिलेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।





