अम्बेडकरनगर: रामलीला मैदान जलालपुर में सहचर सेवा संस्थान एवं प्रबुद्ध जनों की बैठक में आगामी 25 दिसंबर को अटल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कवि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन सदैव गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए समर्पित रहा है।
उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर होने वाला यह कवि सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से यादगार बनेगा। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते हुए उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान करने वाले वॉलिंटियर का सम्मान भी सहचर सेवा संस्थान द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक पंकज वर्मा ने जानकारी दी कि कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि डॉ. हरिओम पवार (मेरठ), डॉ. सर्वेश अस्थाना (लखनऊ), अमन अक्षर (इंदौर), विकास बौखल (बाराबंकी), अभय निर्विक और धीरेंद्र पांडे ‘क्षणिक’ (अंबेडकरनगर), एवं शशि श्रेया (लखनऊ) अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।इस दौरान संजीव मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में संजीव मिश्रा, पंकज वर्मा, अनुज सोनकर, सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य माखन निषाद, प्रभात जायसवाल, प्रवीण गौड़, मानिक सोनी, संदीप गुप्ता, विपिन कन्नौजिया, विनय मिश्रा, आनंद सिंह, विशाल त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




