WhatsApp Icon

टांडा में डीएम एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने भी पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का किया स्वागत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र में डीएम एसपी सहित स्थानीय अधिकारियों ने भी शिव भक्त कांवरियों पर पुष्पवर्षा कर पूर्व वर्षों की तरह स्वागत अभिनन्दन किया गया।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने टांडा नगर क्षेत्र के प्राचीन स्थल श्री झारखंड महादेव मंदिर से गुजरते हुए कांवरियों पर पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया उनके साथ में उपजिलाधिकारी टांडा मोहनलाल गुप्ता, एसडीएम न्यायिक डॉ शशि शेखर, क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार सिंह, टांडा नगर पालिका ईओ डॉ आशीष सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टांडा दीपक सिंह रघुवंशी ने भी कांवरियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

उक्त मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधु वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती संजू देवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, श्याम बाबू गुप्ता, सुरजीत वर्मा, दिनेश मौर्य, तेजस्वी जायसवाल, जंग बहादुर कन्नौजिया, विशू सलूजा, परमेश्वर गुप्ता, राकेश सोनकर, अमर शंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.