WhatsApp Icon

टाण्डा में श्री कसौधन वैश्य समाज का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: श्री कसौधन वैश्य समाज टांडा का भव्य होली मिलन समारोह एसएम मैरिज लान छज्जापुर टाण्डा में संरक्षक प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अंजू कसौधन चेयरमैन अमेठी व फूलचन्द कसौधन चेयरमैन प्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह में महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री कश्यप जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं कश्यप जी की आरती से हुआ। मुख्य अतिथि को 51 किलो की माला व अंगवस्त्र पहनाकर एवं श्री राम दरबार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता व बच्चों द्वारा डांस प्रतियोगिता वन मिनट गेम आयोजित कर मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतिभागी बच्चों एवं महिलाओं को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।
होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से श्री कसौधन वैश्य समाज टांडा के अध्यक्ष अंकुर कसौधन सहित जनार्दन प्रसाद कसौधन, नीरज कसौधन, शिवम् कसौधन, रवि कसौधन, विपिन कसौधन, राम मोहन कसौधन, रामेश्वर कसौधन, अजय कसौधन ‘मोदी, सतोष कसोधन, ओम प्रकाश कसौधन, अभिनय कसौधन, ऋषि कसौधन, आशुतोष कसौधन, सोनू कसौधन, शुभम कसौधन श्याम कसौधन, दीपक कसौधन, अनिल कसौधन, विवेक कसौधन विकास कसीधन, जितेन्द्र कसौधन, अनुज कसोधन अनिमेष कसौधन, अमन कसीधन, वृजेश कसीधन, कमलेन्द्र कसौधन गुड्डू अमरदीप कसीधन, अमरजीत कसौधन
आदि उपस्थिति रहे।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.