WhatsApp Icon

ट्यूबवेल में करंट उतरने से किसान की मौत 

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: खेत में सिंचाई के दौरान ट्यूबल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। उक्त घटना की जानकारी पास के खेत में काम कर रहे अन्य किसान ने परिजनों को सूचित किया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमाल गांव का है। गांव निवासी पतिराम 62 वर्ष बुधवार सुबह देवनारायण के बिजली के टयूबेल से खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान एक भैंस जा रही थी जो टयूबेल मे लगी पाइप भैंस के पैर में फसने के कारण ट्यूबल से पाइप निकल गयी और पानी बाहर निकलने लगा। निकले हुए पाइप को पतिराम लगाने के लिए जैसे ही गए तभी ट्यूबल में उतर रहे करंट की चपेट मे आने से गिर गए। जिसे देख पास के खेत में काम कर रहे एक अन्य किसान ने परिजनों को सूचित करते हुए टेबल के पास पहुंचा जहां पर किसान पतिराम बेहोश पड़ा हुआ था। आनन फानन में पहुंचे परिजनों ने बेहोश पतिराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे जलालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

अंतरराज्यीय महिला हॉकी में नारी शक्ति का दम: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की झड़ी, खिलाड़ियों ने जीता दिल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.