WhatsApp Icon

स्मार्ट फ़ोन पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: योगी सरकार की विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्तिकरण के लिए स्मार्ट फोन वितरण योजना के अंतर्गत मंगलवार चौधरी हनुमान प्रसाद कृषक पीजी कॉलेज रुद्रपुर भगाही, बरियावन में मुख्य अतिथि कपिल देव वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र टाण्डा, पूर्व जिलाध्यक्ष के कर कमलों और विशिष्ट अतिथि सुरेश चंद वर्मा द्वारा छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किया गया।


स्मार्ट फोन वितरण के बाद मुख्य अतिथि कपिल देव वर्मा ने छात्र हित में केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के छात्र हित और जनहित की योजनाओं का गुणगान करते हुए कहा कि महन्त योगी आदित्यनाथ जी की सरकार छात्र और छात्राओं के उन्नयन हेतु समर्पित है। भाजपा की सरकारें अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं में तकनीकी सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। कालेज की छात्र और छात्राओं में भाजपा सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्ट फोन पाकर खुशी का माहौल और उत्साह दिखा।
महाविद्यालय प्रबंध कमेटी की तरफ से प्रबन्धक राजेंद्र कुमार वर्मा और सचिव सुशीला वर्मा ने मुख्य अतिथि कपिल देव वर्मा का स्वागत और आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार चौधरी, रागनी त्रिपाठी, रुद्र वर्मा, सौरभ पटेल, कपिंजल वर्मा, मनोज वर्मा, साक्षी तिवारी, शानू पटेल,सैय्यदा, अंतिमा पटेल, सुषमा वर्मा,पवन मौर्य, मोनू राजभर, संजय त्रिपाठी, जितेन्द्र कुमार, सरोजा देवी आदि लोगों ने स्वागत किया।
साथ में सत्यप्रकाश वर्मा, तनवीर सलमानी जिला मन्त्री अल्पसंख्यक मोर्चा, शुभम दूबे, दिवाकर वर्मा, संदीप सिंह, तरवेज प्रधान सम्मनपुर व अन्य उपस्थित रहे।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!