WhatsApp Icon

जलालपुर में निकली भव्य कावड़ यात्रा का नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Sharing Is Caring:

बुलडोजर पर निकली काँवड़ यात्रा लोगों के आकर्षण का रही केंद्र

अम्बेडकरनगर: प्रत्येक वर्ष के बाद इस वर्ष भी नवदुर्गा कांवरिया मंडल अध्यक्ष सोनू गौड़ के नेतृत्व में भव्य कावड़ यात्रा की शुरुआत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कावड़ यात्रा को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया इस दौरान देवेश मिश्रा विकास निषाद नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता संतराम जायसवाल सहित अन्य लोगों ने शिव पार्वती की चित्र पर आरती व पूजन कर कावड़ियो को रवाना किया।


नवदुर्गा कावड़ यात्रा जलालपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आकर यादव चौराहे पर इकट्ठे हुए हजारों कांवरियों का सर्वप्रथम पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया तत्पश्चात उपस्थित लोगों द्वारा काँवड़ यात्रा के साथ चल रहे हैं शिव पार्वती के स्वरूप की आरती उतारी गई। यादव चौराहे स्थित दुर्गा मंदिर पर दर्शन पूजन करने के पश्चात डीजे की धुन पर झूमते हुए काँवड़ियों का जत्था कोतवाली के सामने पहुंचा जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक की जलालपुर शाखा के नगर कार्यवाह अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में आरएसएस स्वयंसेवकों द्वारा कांवरियों पर पुष्प वर्षा करते हुए उनको तिलक लगाकर सूक्ष्म जलपान कराया गया। महिला अस्पताल के सामने तहसीलदार संतोष कुमार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अधिकारी अजय कुमार सिंह तथा वरिष्ठ लिपिक रामप्रकाश पांडे के द्वारा कांवड़ियों को फल, पानी की बोतल, भगवा गमछा देकर स्वागत करते हुए स्वागत किया।नगर पालिका कर्मियों ने कावडियो के सुरक्षित यात्रा के लिए मार्ग पर पानी का छिड़काव, सड़कों को सफाई और चूना का छिड़काव किया गया। वही गोयल साड़ीज परिवार ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए जल, फल और वस्त्र वितरण किया। काँवड़ यात्रा के साथ बड़ी संख्या में महिला काँवड़िया भी पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ काँवड़ उठाए यात्रा के शामिल हुई। इस दौरान बुलडोजर पर निकली काँवड़ यात्रा लोगों के आकर्षण केंद्र बनी रही। काँवड़ यात्रा को पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा के नेतृत्व में , नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा, मानिकचंद सोनी, एहसन रज़ा मीसम,संदीप अग्रहरि समेत अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा नगर की सीमा स्थित राम जानकी मन्दिर तक विदा किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार संतोष कुमार तथा कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासन तथा पुलिसकर्मी कावड़ यात्रा के सकुशल निपटान हेतु सक्रिय रहे।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.