अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित प्रख्यात धर्म स्थली संतश्री कमला ब्रह्मदेव मंदिर के सचिव कुमार वीरेंद्र जी महाराज ने अपने जन्म दिन लार केक काटने से इंकार कर दिया और जन्म दिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से कई फलदार वृक्ष का पौधारोपण किया।
श्री वीरेंद्र ने कहा कि केक काटने से बेहतर है कि मिट्टी खोदकर पौधा लगाएं जो हमें एवं आने वाली पीढ़ी को लाभ ही लाभ पहुंचाएगा। संतश्री कमला ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट के सचिव एवं विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष कुमार वीरेन्द्र जी महाराज ने सभी लोगों से पौधरोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि गत दिनों गर्मी के मौसम में बढ़े हुए तापमान ने साबित कर दिया कि अगर हम अभी भी नहीं सचेत हुए तो आने वाले समय में तापमान और अधिक बढ़ेगा जो हम सब के जीवन के लिए खतरा बन जायेगा।श्री वीरेन्द्र ने केक न काटकर ग्राम सभा एकलव्य नगर भिदूड़ बसखारी में संचालित सुवंश पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रबन्धक सूर्यलाल निषाद की मौजूदगी में कई फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया। श्री वीरेंद्र ने अपने जीवन मे कम से कम पांच पौधों को बढ़ा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उक्त मौके पर अंकुर पटेल, सुनील निषाद, शुभम निषाद, मयंक, पिंटू गुप्ता, कपिल निषाद आदि की सहभागिता रही।




