WhatsApp Icon

कांग्रेस के सफल सत्याग्रह से सैकड़ों परिवारों को मिलेगी राहत, प्रेस वार्ता कर ज्ञापित किया धन्यवाद

Sharing Is Caring:

माझा कम्हरिया मामले की जीत ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और अनशन में शामिल कांग्रेसजनों की जीत है : कृष्ण कुमार यादव

जनसमस्याओं के लिए कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी : कृष्ण कुमार यादव

अम्बेडकरनगर, सोशल मीडिया से मुझे जानकारी प्राप्त हुई जनपद के माझा कम्हरिया में लगभग 250 घरों और कृषि भूमि पर सरयू नदी से बाढ़ का संकट पैदा हो गया है और कटान से लगभग 20 हजार की आबादी पर संकट पैदा हो गया था। मौके पर पहुंच कर देखा तो हालात काफी भयवक था तो तत्काल गांधीवादी रास्ता अपनाते हुए आंदोलन शुरू किया गया जिसके तीन दिन बाद शासन प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही शुरू किया।
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने होटल वैभव रेजीडेंसी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।


उन्होंने कहा वहाँ जाकर ग्रामीणों से पता करने से वार्ता करने पर पता चला लोग गत तीन वर्षो से लोग प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर कटान रोकने के लिए अनुरोध करते रहे लेकिन उस पर कार्यवाही नही हो पायी। नदी से गांव की दूरी दो किमी से 800 मीटर हो गई। ग्रामीणों से जानकारी होने पर मै कांग्रेस पार्टी की टीम के साथ अनशन प्रारम्भ कर दिया। ग्रामीणों और माताओं और बहनों ने अनशन में भरपूर सहयोग दिया।
उन्होंने कहा तपती धूप और वारिस की परवाह न करते हुए 20 हजार की आबादी के बचाव के लिए कांग्रेस टीम लगी रही और गांव और कृषि भूमि के बचाव के लिए कांग्रेसजनों और ग्रामीणों के साथ जल सत्याग्रह भी करना पडा।
उन्होंने कहा जनपद के पत्रकार बंधुओं के बेबाकी से समाचार प्रकाशित करने, ग्रामीणों के सहयोग और माताओं और बहनों और कांग्रेसजनों के सहयोग से प्रशासन को कटान को बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था की बात अपर जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर सदानंद गुप्ता ने कहा जिसके बाद तीसरे दिन कांग्रेस जिला अध्यक्ष और टीम कांग्रेस ने अनशन समाप्त कर दिया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जनपद के पत्रकार बंधुओं, ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और अनशन में लगे टीम कांग्रेस के लोगों को धन्यवाद अदा किया।
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लोगों को न्याय दिलाने के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, डा सतीश चंद्र प्रजापति, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल, उदयभान मिश्र
राजबहादुर, दीपक मिश्र, राजीव गुप्ता, अशोक सत्यार्थी, सै.ऐतबार हुसैन अक्कन, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो जियाउद्दीन अंसारी युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, राकेश वर्मा, निशा, राजमणि वर्मा, कपिल देव वर्मा समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य खबर

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.