WhatsApp Icon

कलेक्ट्रेट सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी श्रीमती ज्योत्सना बंधु एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से बचाव का संदेश दिया। विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति राहत से वंचित न रहे। उन्होंने प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की सराहना की।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिले में शीतलहर को देखते हुए कंबल वितरण, अलाव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर कराई जा रही हैं, ताकि गरीब एवं असहाय लोगों को समय पर सहायता मिल सके। अपर जिलाधिकारी श्रीमती ज्योत्सना बंधु ने भी आमजन से अपील की कि जरूरतमंदों की सूचना प्रशासन को दें, जिससे उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उक्त कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक जरुतमंदों में कम्बल वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!