अम्बेडकरनगर: शारदीय नवरात्रि पर किछौछा व आसपास के क्षेत्रों में स्थापित की गई श्री दुर्गा प्रतिमाओं को सोमवार की देर शाम में काली घाट मुबारकपुर में पूरी आस्था के साथ विसर्जित किया गया।
टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर में स्थित काली घाट पर टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी की मौजूदगी में श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टाण्डा के पदाधिकारियों के सहयोग से सकुशल 21 प्रतिमाओं को पवित्र सरयू में विसर्जित किया गया।
किछौछा व आसपास के क्षेत्रों में स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं को पूर्व वर्षों की तरह मुबारकर पुर काली घाट पर लाया गया जहां पूरी श्रद्धा के साथ पवित्र सरयू में क्रेन की मदद से हवाई मार्ग के सहारे विसर्जित किया गया। उक्त मौके पर श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी व महामंत्री दिनेश मौर्य प्रारम्भ से अंत कर मौजूद रहे कर सभी प्रतिमाओं को पूरी श्रद्धा के साथ विसर्जित करने में सहयोग दिया।




