WhatsApp Icon

मजिस्ट्रेट के समक्ष कब्र खोदकर निकाला गया नवविवाहिता का शव

Sharing Is Caring:

पति, सास सहित नन्द व देवर के खिलाफ दर्ज हुआ है दहेज़ हत्या का मुकदमा

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र के कश्मिरिया हत्थुशाह कब्रिस्तान में गत दिनों संदिग्ध रूप से दफन की गई नवविवाहिता के शव को मजिस्ट्रेट के समक्ष शनिवार को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया। शव निकाल कर पोस्टमार्टम की मांग मृतिका की मां ने किया था। नवविवाहिता की मां द्वारा मृतिका के पति, सास सहित नन्द व देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया था।


टांडा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 356/24 पर बीएनएस की धारा 85 व 80(2) एवं डीपी एक्ट की धारा 3, 4 के तहत पति सिरताज पुत्र स्व.अली हुसैन, सास वकीला खातून, नन्द गुलफ्सा अंजुम, देवर सोनू उर्फ महताब आलम समस्त निवासीगण सकरावल पूरब गोठ टांडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा वादी हजरतुन निशाँ पत्नी स्व. नबी अहमद निवासी रसूलपुर मुबारकपुर कोतवाली टांडा ने बताया कि उनकी पुत्री मरजीना खातून का विवाह 08 मई 2022 में सिरताज पुत्र अली हुसैन के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था और हस्बे औकात दान दहेज़ दिया गया था लेकिन विवाह के बाद से मरजीना के साथ मारपीट कर मोटर साइकिल की मांग की जाती रही और गत 20 अक्टूबर को मार पीट कर मरजीना को घर से भगा दिया गया लेकिन 28 अक्टूबर को समझाने बुझाने के बाद मरजीना को बिदा करा कर ले जाया गया और 31 अक्टूबर को फोन द्वारा सूचना दी गई कि मरजीना मर गई और उसे हत्थुशाह कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। मृतिका की मां पुत्री की अचानक मौत से बदहवास हो गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद टांडा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्र खोदकर निकालने की अनुमति प्राप्त किया और शनिवार को एसडीएम टांडा डॉ शशि शेखर के समक्ष सीओ टांडा शुभम कुमार व टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी की मौजूदगी में कब्र को खोदकर शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उक्त प्रक्रिया की फ़ोटो ग्राफी भी कराई गई।

अन्य खबर

एनटीपीसी टांडा की बड़ी पहल: मेगा नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों गरीबों को मिलेगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

अधिवक्ता कल्याण समिति के द्विवर्षीय चुनाव में आनंद प्रताप सिंह अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा सचिव निर्वाचित

संत गाडगे जयंती पर बसपा की विचार गोष्ठी आयोजित

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.