धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से वार्तालाप कर मांगा गया सहयोग
अम्बेडकरनगर: पवित्र रमज़ान व होली पर्व के मद्देनजर जुमा की नमाज़ के दौरान मित्र पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई तथा मस्जिदों के आसपास भी कड़ी सुरक्षा नज़र आई।
औद्योगिक नगरी टांडा में सीओ शुभम कुमार के नेतृत्व में टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह द्वारा भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र भ्रमण किया गया।
टांडा कोतवाली व अलीगंज पुलिस द्वारा होली जुलूस मार्ग का भी निरीक्षण किया गया। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा जुमा की विशेष नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल अदा की गई। उक्त दौरान नगर क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों पर समुचित सुरक्षा की व्यवस्था दिखाई पड़ी। सीओ शुभम कुमार, टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह द्वारा धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से वार्तालाप कर आपसी सामंजस्य बनाने रखने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बहाल रखने में सहयोग देने की अपील किया गया।





