WhatsApp Icon

जुमा की नमाज़ को लेकर चाकचौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

Sharing Is Caring:

भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सोशल मीडिया सेल की पैनी नज़र जारी

अम्बेडकरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत जुमा की नमाज़ अदा करने वाले स्थानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा चाक–चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर नमाज़ को सकुशल संपन्न कराया गया।


शुक्रवार को जुमे की नमाज के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशानुसार जनपदीय पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण/निरीक्षण किया जा रहा है। समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई। समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहते हुए सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की जा रही है साथ ही सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो बयान जारी करने, साजिश रचने व माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ आमजन से अपील की गयी किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करे पुलिस चुस्ती व मुस्तैदी से अपना काम करेगी। अम्बेडकरनगर पुलिस शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.