अम्बेडकरनगर:- सम्मनपुर कटघर कमाल में स्थित इमामबारगाह ज़ैनबिया से जुलूस शोहदाए कर्बला 18 जुलाई को सुबह 9:30 पर निकलेगा जो अपने परंपरागत रास्तो होता हुआ देर शाम इमामबारगाह हैदरिया मे समाप्त होगा जिसकी तैय्यारियां पूरी कर ली गई है।
आयोजन समीति से जुडे एहतेशाम हुसैन ने बताया कि जुलूस की मजलिस को मौलाना सय्यद शाहिद कमाल साहब पढेगें, बाद मजलिस शबीह अलम मुबारक, शबीह ताबूत व जुलजनाह की ज़ियारत कराई जाएगी। जुलूस के दौरान अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली सादात अमेठी, अंजुमन यादगारे हुसैनी सेथल बरैली, अंजुमन फिरदौसिया गोपालपुर बिहार, अंजुमन हुसैनिया जाफराबाद जलालपुर, अंजुमन मोइनुल अज़ा सादात दाऊदपुर अंजुमन असगरिया मछलीगांव व मेज़बान अंजुमन सफीर ए नासेरूल अज़ा कटघर कमाल नौहा व मातम करेगी व दौरान जुलूस मौलाना सय्यद मोहम्मद मेंहदी आजमगढ, मौलाना अब्बास रज़ा नय्यर जलालपुरी, मौलाना सय्यद फसी हैदर मुजफ्फर नगर, मौलाना सय्यद मोहम्मद मशरक़ैन कटघर कमाल, मौलाना सय्यद बक़ी जाफ़री कटघर कमाल, मौलाना सय्यद परवेज़ कमाल क़ुम्मी कटघर कमाल तकरीर करेगें।




