WhatsApp Icon

जुलूसे अज़ा में नाना नवासे का मातम एवं 72 ताबूत व अलम कार्यक्रम की तैयारियां तेज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कटौना गाँव मे आयोजित होने वाले वार्षिक जुलुस-ए-अज़ा कार्यक्रम में 72 ताबूत व 72 अलम के साथ नाना नवासे का मातम परम्परगत ढंग से पेश किया जाएगा और इस मौके पर जनपदीय व गैर जनपदीय अंजुमनों द्वारा जहां नौहाख्वानी व सीनाजनी पेश की जाएगी वहीं दौरान जुलूस देश के प्रसिद्ध उलेमाओं द्वारा तकरीर भी की जाएगी।


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनाबाद कटौना गाँव में अंजुमन यादगारे हुसैनी रजि. द्वारा 22 वां वार्षिक जुलूसे अज़ा कार्यक्रम पूर्व वर्षों भांति 27 सफर अर्थात आगामी 02 सितंबर सोमवार को प्रातः 08 बजे से आयोजित किया गया है जिसमें नाना नवासे का मातम सहित 72 ताबूत व 72 अलम के साथ जुलूस अज़ा खान-ए-अबू तालिब से बरामद होगा।
उक्त भव्य कार्यक्रम को आयतुल्लाह सैय्यद सिबतैन अब्बास रिज़वी क़िब्ला ए कुम ईरान सहित मौलान शमशीर हैदर क़िब्ला ए मुकीम कुम ईरान, मौलाना सुल्तान हुसैन, मौलाना नदीम रज़ा ज़ैदी, मौलाना मो.मेंहदी नकवी अपनी तकरीर व दुआओं से मोमिनीन को नवाजेंगे। उक्त मौके पर मेहमान अंजुमनों में जवानाने हुसैनी, अंजुमन गुलशने इस्लाम, अंजुमन पंजतनी, अंजुमन जाफारिया, अंजुमन रौनके अज़ा सहित मुकामी अंजुमन यादगारे हुसैनी अपने अपने निराले अंदाज में नौहाख्वानी व सीनाजनी करेंगी। सभी अंजुमनों को कर्बला-ए-मोअल्ला के तबर्रुकात भेंट किये जाएंगे तथा कुर्राअंदाज़ी (लॉटरी) के माध्यम से अलम मुबारक भेंट किया जायेग। श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने व ले जाने के लिए सूरापुर बाजार व अरिया बाजार से निशुल्क सवारी का इंतज़ाम रहेगा तथा सभी जायरीनों के लिए नज़रे मौला (भोजन) की विशेष व्यवस्था रहेगी। उक्त कार्यक्रम को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पूरा गांव एक जुट होकर प्रयास करता नज़र आ रहा है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पेड़ों पर चला ‘स्कूल का आरा’: डायनेमिक एकेडमी ऑफ साइंस प्रबंधन पर मुकदमा, वन विभाग का कड़ा एक्शन

मनरेगा में अब बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा काम, 76% जॉबकार्ड का नवीनीकरण पूरा

बच्चों के मुँह से MDM का निवाला छीनने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, डीएम की जांच टीम को मिली भारी वित्तीय अनियमितता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.