WhatsApp Icon

अशरफिया सीरत कमेटी के नेतृत्व में बिना डीजे व पटाखा के निकलेगा जुलूस मोहम्मदी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अशरफिया सीरत कमेटी बसखारी के नेतृत्व में पुनः बिना डीजे के जुलूस मोहम्मदी निकलाने की तैयारियां चल रही है। अशरफिया सीरत कमेटी के जरनल सेक्रेटरी सैय्यद खलीक अशरफ के आवास पर अशरफिया सीरत कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि पिछले साल की तरह इस साल भी काफी हर्षोउल्लास के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा जिसमें किसी भी अंजुमन द्वारा डीजे व पटाखे का प्रयोग कदापि नहीं किया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि जुलूस ए मोहम्मदी में सिर्फ अशरफिया सीरत कमेटी द्वारा जारी नारा ही लगाया जाएगा, इसके अलावा कोई अन्य नारेबाजी कीसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं कि जाएगा।
अशरफिया सीरत कमेटी ने पूरे जनपद की समितियों से अपील किया है कि अपने अपने क्षेत्र में निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी में डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगाएं। जुलूसे मोहम्मदी में शामिल होने वालों से अपील की गई है कि मुख्य सड़कों पर जुलूस के दौरान एम्बुलेंस आदि को प्रत्येक दशा में रास्ता दें जिससे किसी को तकलीफ ना होने पाए। सैय्यद मोहमिद अशरफ उर्फ शारिक मियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई उक्त बैठक में मुख्य रूप से सैय्यद फैज़ान अशरफ चांद मियां, हाफिज शमीम, शेखू मियां, जुहैब खान, मन्नान खान, गफूर शाह, इनाम हुसैन, राही टेलर, अनवर चूड़ी वाले, अब्दुल हमीद खान, मेराज़ नेता, मो.खालिद, मुबस्सिर खान, नई बेग आदि मौजूद रहे। बैठक के अंत में हाफिज सलीम द्वारा दुआ खावनी कराई गई। कमेटी के जरनल सेक्रेटरी श्री खलील ने बताया कि आगामी आधा दर्जन अंजुमनें जुलूसे मोहम्मदी में शामिल होती है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूसे मोहम्मदी बिना डीजे व पटाखे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से निकलेगा जिसमें सभी लोगों का सहयोग होगा।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.