जुआरियों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार
अम्बेडकरनगर: अर्धनिर्मित भवन में सामूहिक रूप से जुआ खेलने वाले 14 लोगों को हंसवर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसवर थानाक्षेत्र के रामलीला मैदान हंसवर के पास वरुण कुमार के अर्ध निर्मित मकान में सामूहिक रूप से जुआ खेलने की सूचना पर क्षेत्र में रात्रिगस्त/रेसर ड्यूटी में मौजूद पुलिस फोर्स के 14 लोगों को रूपये की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है। मौके से माल फड़ के 21हजार रुपये व जामा तलाशी के 8,470 रुपये व तास के 52 अदद पत्ते बरामद हुए हैं जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 171/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण में चन्द्रेश कुमार पुत्र बेचूलाल निवासी हंसवर, पियूष कुमार पुत्र श्रीराम मिलन हंसवर, वरुण कुमार पुत्र स्व. भगवती प्रसाद हंसवर, दिनेश गुप्ता पुत्र त्रिवेणी गुप्ता हंसवर, गोपाल सोनी पुत्र मिठाईलाल हंसवर, अरुण कुमार पुत्र स्व0 भगौती प्रसाद हंसवर, दुर्गेश कुमार पुत्र शम्भूनाथ हंसवर, मंशाराम पुत्र रामसमुझ हंसवर, संतोष पुत्र रमाशंकर हंसवर, दीपचन्द मद्देशिया पुत्र रामकुमार मद्देशिया हंसवर, आलोक कुमार पुत्र स्व. रामअजोर मौर्य जैनुद्दीनपुर, मंगल सेठ पुत्र मोहनलालहंसवर, संतोष कुमार पुत्र अशर्फीलाल हंसवर व सनी पुत्र गुलाब चन्द हंसवर शामिल हैं।




