WhatsApp Icon

सरयू किनारे छोटा जंगल में पेड़ से झूलता मिला अज्ञात युवक का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सफेद कफनी कपड़े के सहारे पेड़ से झूलते मिले अज्ञात युवक के शव को पुलिस ने कब्ज़े में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग लगी जहां हर कोई पहचान करने का प्रयास करता नजर आया।


हंसवर थानाक्षेत्र के तिलकारपुर गाँव में सरयू नदी किनारे स्थित छोटा जंगल में बरगद के एक पेड़ से झूलता हुआ अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव कई दिनों का पुराना प्रतीत हो रहा है जिसके कारण बदबू फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया तथा युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। लगभग 26 वर्षीय युवक के गले में सफेद रंग का कफनी कपड़ा था जिसके सहारे फांसी लगाई गई थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है एवं शव की पहचान कराने के साथ हंसवर पुलिस हत्या व आत्महत्या के दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है जिसके शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

(नोट:युवक की पहचान कराने के उद्देश्य से ये फोटो अपडेट की गई है।)

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.