WhatsApp Icon

जिला मुख्यालय पर दबंगई से स्टे शुदा भूमि पर कब्ज़ा का प्रयास, आईजी के हस्तक्षेप के बाद रुका निर्माण

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर मौहरिया में दबंगई के बल पर एक विवादित भूमि पर कोर्ट का स्टे होने के बावजूद कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया। पीड़ित द्वारा स्थानीय प्रशासन से लेकर पुलिस कप्तान व आईजी से शिकायत की गई जिसके बाद जबरन निर्माण कार्य को अकबरपुर पुलिस द्वारा बन्द कराया गया।
पीड़ित शरफुज्जमा खान पुत्र स्व.मुमताज़ खान निवासी सैदापुर थाना सम्मनपुर ने पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी एक किता बैनामा शुदा भूमि शहजादपुर रेलवे क्रासिंग के निकट सिझौली में है जिसकी दाखिल खारिज़ भी हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि उक्त भूमि को लेकर जौहरडीह निवासी हरिराम मौर्य से सिविल जज (जू.डि) की अदालत में मुकदमा भी चल रहा है जिसमें अदालत द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया है। स्थगन आदेश होने के बावजूद विपक्षी हरिराम मौर्य, उनके पुत्र राम गोपाल एवं उनके परिवार के लोगों द्वारा बार बार उनकी भूमि पर कब्जा करने की धमकी दी जा रही थी, और बुधवार को जबरन कब्ज़ा करना भी शुरू कर दिया।


पीड़ित द्वारा पुलिस कप्तान से गोहार लगाई गई जिसके बाद पुलिस में निर्माण कार्य बंद करवा दिया लेकिन पुलिस के जाते ही निर्माण कार्य पुनः शुरू किया गया जिससे परेशान पीड़ित ने आईजी अयोध्या से मोबाइल पर शिकायत किया, आईजी अयोध्या के सख्त निर्देश के बाद अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने स्वयं मामले में हस्तक्षेप करते हुए निर्माण कार्य बंद करवाया। कोतवाली निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि उक्त विवादित भूमि पर निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया है तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया है।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.