WhatsApp Icon

जिला जेल में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे युवक की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिला कारागार में आजीवन कारावास काट रहे 40 वर्षीय अरशद की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय अरशद पुत्र अकरम निवासी रतनपुर कोतवाली अकबरपुर विगत 2018 से जिला कारागार में सज़ा काट रहा था। डिप्टी जेलर छोटे लाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह प्रतिदिन की तरह हाजिरी में शामिल हुआ लेकिन सुबह लगभग 07 बजे सीना में तेज दर्द की शिकायत पर जेल में मौजूद फार्मासिस्ट द्वारा दवाएं दी गई लेकिन आराम न मिलने के कारण तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान अरशद पुत्र अकरम की मौत हो गई। मृतक विगत 2018 से जिला कारागार में दुराचार व हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.