WhatsApp Icon

चार दिन पूर्व हुए झगड़े में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र में चार दिन पूर्व मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में घायल युवक की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई जिससे हड़कम्प मच गया।
बताते चलेंकि टाण्डा नगर क्षेत्र के नेहरूनगर में गत 11 सितम्बर की शाम लगभग 07:30 बजे कुसुम पत्नी सुरेश ने रौशनी पत्नी सूरज कन्नौजिया से शिकायत किया कि तुम्हारे लड़के ने हमारे दरवाज़े के पास टट्टी कर दिया है, उसे साफ कर दो। उक्त शिकायत से रौशनी कन्नौजिया नाराज़ हो गई और चाकू लेकर कुसुम को मारने के लिए घर में घुसी, तभी कुसुम का पुत्र आशीष बीच में आ गया, जिसे चाकू लगने से खून निकलने लगा और इसी बीच जब कुसुम के पति सुरेश पहुंचे तो रौशनी ने लाठी उठा कर सुरेश पर हमला कर दिया जिससे सुरेश बेहोश हो गए।

सुरेश को महामाया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद कुसुम टाण्डा कोतवाली पहुंची और मुकदमा संख्या 303/25 पर बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 110, 333, 118(1) के तहत रौशनी कन्नौजिया पत्नी सूरज कन्नौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सुरेश की महामाया मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान 15 सितम्बर की शाम में मृत्यु हो गई जिससे हड़कम्प मच गया।

अन्य खबर

प्रसिद्ध एएम आंख एवं मैटरनिटी हॉस्पिटल की भव्य रोज़ा इफ्तार पार्टी, बड़ी संख्या में रोज़ेदार हुए शामिल

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.