अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका परिषद के तीन सभासदों पर मुकदमा दर्ज कराने वाले अवर अभियंता सिविल को कलेक्ट्रेट से सम्बद्ध कर दिया गया है।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने उक्त आदेश जारी करते हुए टांडा नगर पालिका में तैनात अवर अभियंता सिविल नितेश कुमार मौर्य को कलेक्टेट में स्थित स्थानीय निकाय पटल से सम्बद्ध कर दिया है। श्री नितेश की शिकायत टांडा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ द्वारा की गई थी जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से अवर अभियंता को कलेक्ट्रेट से सम्बद्ध कर दिया गया है।
बताते चलेंकि अवर अभियंता नितेश कुमार मौर्य द्वारा गत दिनों भाजपा नगर उपाध्यक्ष व नगर पालिका बोर्ड के सभासद दशरथ मांझी सहित आशीष यादव व मो.तारिक के खिलाफ गाली व धमकी तथा कार्यों में बाधा पैदा करने का आरोप लगाते हुए टांडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया जबकि भाजपा नेता सभासद दशरथ मांझी की तहरीर पर फिलहाल मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है जिसको लेकर सभासद व भाजपा का एक गुट लामबंद होता नजर आ रहा है।




