अम्बेडकरनगर: बुधवार की शाम में अवर अभियन्ता 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र बलया जगदीशपुर टाण्डा पर बिजली चोरी का मुकदमा लिखाने की बात को लेकर आकाश वर्मा व विकास वर्मा आदि द्वारा अवर अभियन्ता को गाली गलौज देते हुए मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देना एवं सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने पर अवर अभियन्ता के लिखित तहरीर के आधार पर टाण्डा कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपद्ध संख्या 88/24 धारा 147, 186, 353, 332, 427, 504, 506/323 IPC व 7 क्रिमनल एक्ट दर्ज हुआ था।
उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के दिशा निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) विशाल पांडेय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्वेक्षण मे मुकदमा उपरोक्त मे वाँछित अभियुक्तगण विकास पटेल पुत्र नरसिंह वर्मा निवासी ग्राम प्यारेपुर पोस्ट बरौरा थाना कोतवाली टाण्डा व विशाल पटेल पुत्र नरसिंह वर्मा निवासी ग्राम प्यारेपुर पोस्ट बरौरा थाना टाण्डा को प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के निर्देशन पर थाने की फोर्स उप निरीक्षक वेद प्रकाश यादव मय हमराह महिला उप निरीक्षक दीपिका गुप्ता, कांस्टेबल लक्ष्मीकान्त पाण्डेय द्वारा मुखबिर की सूचना पर अकबरपुर जाने वाले रास्ते पर ओवर ब्रिज के नीचे टाण्डा गिरफ्तार कर लिया और अभियुक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण करा कर न्यायालय में पेश किया जहां से जिला कारागार भेज दिया गया है।





