WhatsApp Icon

चर्चा:अदालत के आदेश को दबंगों ने दिखाया ठेंगा, वर्षो पुराने भवन को किया ध्वस्त, राजस्व विभाग हैरान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया पुलिस चौकी के निकट आबादी की भूमि पर बने पुराने भवन को दो जेसीबी की मदद से आधा घंटे में पुलिस टीम की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया है, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने भी हैरानी जताई और दोनों बुल्डोजर को सीज़ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया पुलिस चौकी के निकट एक भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था जिस मामले में अपर उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद संख्या 11557/2025 अनिल कुमार सिंह बनाम वीरेंद्र प्रताप सिंह मामले में गत 09 दिसम्बर को फैसला आया जिसमें गाटा संख्या 378 से बेदखली का आदेश जारी किया गया जबकि गाटा संख्या 376 को न्यायालय ने आबादी की भूमि की पुष्टि करते हुए 25 जनवरी 1977 के आदेश को प्रभावी रखा।


चर्चा के अनुसार गाटा संख्या 378 पर बेदखली के आदेश के बाद गौर जनपद से पहुंचे आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने दो जेसीबी के सहारे गाटा संख्या 376 को भी ध्वस्त कर दिया। बिना राजस्व टीम की मैजूदगी में दो दो जेसीबीयों के सहारे वर्षो पुराने भवन को ध्वस्त किया गया जहां मौजूद पुलिस टीम तमाशा भी देखती रही। अकबरपुर नायब तहसीलदार जब घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कर हैरान रह गए और कहा कि गाटा संख्या 376 पर कोई काम नहीं करना था और बिना राजस्व टीम के कैसे कार्यवाही हुई। उन्होंने बताया कि दोनों जेसीबी को अकबरपुर पुलिस के हवाले करते हुए सीज़ कर दिया गया है।

बहरहाल अदालत के आदेश के बाद भी पुलिस टीम के सामने वर्षो पुराने भवन पर दबंगों ने जेसीबी चला कर सिर्फ अदालत के आदेश को ही नहीं ठेंगा दिखाया बल्कि अपने मनबढ़ व दबंग होने का भी सबूत भी दिया है जिसकी पूरे जनपद में चर्चा हो रही है।

अन्य खबर

आख़िर झुका प्रशासन! टाण्डा तहसीलदार निखिलेश का तबादला, अधिवक्ताओं के विरोध के बीच गरिमा भार्गव को मिली कमान

मेडिकल कॉलेज की पहल: लॉ कॉलेज के छात्रों का फ्री हेल्थ चेकअप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए जरूरी परामर्श

ग़म-ए-अली में डूबेगा टांडा, विभिन्न स्थानों से बरामद होंगे अकीदतमंदों के जुलूस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.