WhatsApp Icon

जन्मदिन की खुशी बनी खूनी संघर्ष, डीजे बंद कराने को लेकर पड़ोसी ने किशोरी समेत पूरे परिवार को पीटा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जन्मदिन के अवसर पर बज रहे डीजे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में घुसकर जन्मदिन मना रही किशोरी समेत पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मारहरा गांव निवासी सोनमती पत्नी राम मिलन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 1 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे उनकी पुत्री अनु का जन्मदिन परिवार के साथ मनाया जा रहा था। इस दौरान डीजे बज रहा था। तभी गांव का ही निवासी पिंटू शराब के नशे में मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए डीजे बंद कराने लगा। विरोध करने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करा दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद रात करीब 9 बजे पिंटू अपने परिजनों—शिवकुमार, लक्ष्मी, उसकी पत्नी व भाभी—के साथ लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर दोबारा पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने किशोरी अनु को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बचाव में आए परिजनों को भी घर में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
इस हमले में किशोरी अन्नू के चेहरे व सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि राम मिलन समेत परिवार के अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें लगी हैं। पीड़िता का आरोप है कि उपचार के दौरान अनु और राम मिलन ओकेटी में बेहोश हो गए थे। पीड़ित परिवार ने विपक्षियों से जान का खतरा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी की दबंगई से गांव के अन्य लोग भी लंबे समय से परेशान हैं, लेकिन डर के कारण खुलकर सामने नहीं आते।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य खबर

आख़िर झुका प्रशासन! टाण्डा तहसीलदार निखिलेश का तबादला, अधिवक्ताओं के विरोध के बीच गरिमा भार्गव को मिली कमान

मेडिकल कॉलेज की पहल: लॉ कॉलेज के छात्रों का फ्री हेल्थ चेकअप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए जरूरी परामर्श

ग़म-ए-अली में डूबेगा टांडा, विभिन्न स्थानों से बरामद होंगे अकीदतमंदों के जुलूस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.