WhatsApp Icon

जमीयतुल उलेमा ने मौलाना अब्दुल बारी को दी टाण्डा की ज़िम्मेदारी – सदस्यता अभियान जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जमीयतुल उलेमा हिन्द के टाण्डा यूनिट की जिम्मेदारी मौलाना अब्दुल बारी कासमी मदरसा कंजुल उलूम को सौंपी गई है। जमीयतुल उलेमा के दूसरे चरण का सदस्यता अभियान जारी है और साथ ही साथ सभी यूनिटों के जिम्मेदारों का चयन भी किया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को टाण्डा के अतिप्रसिद्ध मदरसा कंजुल उलूम में जमीयतुल उलेमा की टाण्डा यूनिट की बैठक शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। जमीयतुल उलेमा अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष मुफ़्ती मौलाना महबुबुर्राहमान कासमी बहैसियत ऑब्जर्वर बैठक में शामिल हुए। श्री महबुबुर्राहमान ने जमीयतुल उलेमा के मकसद पर रौशनी डालते हुए आपसी भाई चारा व देशप्रेम पर प्रकाश डाला तथा वक़्फ़ सम्प्पति संसोधन बिल पर भी चर्चा किया। जमीयतुल उलेमा सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में टाण्डा जोन से 24 हज़ार 700 लोगों से सदस्यता ग्रहण किया है।
टाण्डा यूनिट की सरपरस्ती मौलाना मुनीर अहमद कासमी को सौंपी गई है जबकि मौलाना अब्दुल बारी कासमी को टाण्डा यूनिट का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मौलाना अदील अहमद कासमी व मौलाना एखलाक अहमद मज़ाहरी को टाण्डा यूनिट का उपाध्यक्ष चुना गया है।
मौलाना जावेद अहमद कासमी मदरसा ऐनुल उलूम को टाण्डा यूनिट का सेक्रेटरी चुना गया है जबकि मुफ़्ती हमदान अहमद को उपसेक्रेट्री तथा मौलाना खुर्शेद अनवर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जमीयतुल उलेमा की टाण्डा यूनिट की बैठक में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से होने पर मुफ़्ती महबुबुर्राहमान कासमी ने खुशी जाहिर करते हुए सभी को मुबारकबाद पेश किया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

अंतरराज्यीय महिला हॉकी में नारी शक्ति का दम: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की झड़ी, खिलाड़ियों ने जीता दिल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.