WhatsApp Icon

जलालपुर-सुरहुरपुर मार्ग पर अधूरी सड़क चौड़ीकरण प्रक्रिया बनी राहगीरों के लिए ख़तरा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) जलालपुर से सुरहुरपुर जाने वाली मुख्य सड़क का चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य जहां लोगों को बेहतर यात्रा का अनुभव देने का दावा कर रहा है, वहीं निर्माण कार्य में की गई एक बड़ी चूक अब गंभीर खतरे का कारण बनती जा रही है।

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बीच में आने वाले पुराने पेड़ों को न काटकर यथास्थिति में छोड़ दिया गया है, जिससे कई जगहों पर सड़क का मार्ग असमान हो गया है। ऐसे स्थानों पर अब यह पेड़ राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बड़े वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

स्थानीय निवासी प्रदीप यादव, दिलीप यादव और रंजीत निषाद ने बताया कि यदि निर्माण के समय पेड़ों को काटकर या स्थानांतरित कर सड़क को समरूप रूप से एक दिशा में बढ़ाया गया होता, तो यह न केवल यात्रियों के लिए सुरक्षित होता बल्कि सड़क की गुणवत्ता भी बेहतर होती। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी योजना और अव्यवस्थित चौड़ीकरण के चलते अब यह सड़क दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इन पेड़ों को चिन्हित कर या तो हटाया जाए या इनके चारों ओर उचित सुरक्षा संकेतक और प्रकाश की व्यवस्था की जाए, ताकि संभावित हादसों से बचा जा सके।

वही इस संबंध में अवर अभियंता अमितेश यादव ने बताया कि वन विभाग को पेड़ काटने के लिए पत्राचार कर लिया गया है पेड़ काटने के बाद छूटे स्थान का निर्माण किया जाएगा।

अन्य खबर

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.