WhatsApp Icon

जलालपुर एसडीएम व सीओ ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया पदमार्च

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य और उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह के नेतृत्व में पूरे जलालपुर नगर क्षेत्र में अर्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च कर क्षेत्रीय लोगों से वार्तालाप किया गया।

सीआरपीएफ बटालियन जलालपुर कोतवाली पहुचंते ही क्षेत्राधिकारी ने जवानो को माला पहनाकर स्वागत किया। फ्लैग मार्च जलालपुर कोतवाली क्षेत्र से निकलकर मालीपुर तिराहा, जमालपुर, वाजिदपुर, होते हुए उर्दू बाजार, उस्मापुर, नगपुर होते हुए पूरे क्षेत्र के गलियों में भ्रमण कर मतदाताओ को निर्भय होकर मतदान के लिए प्रेरित किया| साथ ही संवेदनशील बूथों और बूथों के मतदाताओं से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है और वह निडर होकर अपने मताधिकारों का प्रयोग करें। इस दौरान क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार ने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार का अपवाह फैलाने कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह ने लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने व मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की लोगों से अपील किया। इस मौके पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक सचिव कुमार मौर्या, दुर्गेश सिंह रोहित सिंह, सहित अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल रहे।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.