WhatsApp Icon

जनपद को प्रदेश में मिला द्वितीय स्थान – डीएम ने दी बधाई

Sharing Is Caring:

जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में आईजीआरएस में जनपद को मिला द्वितीय स्थान

अम्बेडकरनगर: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्वोच्च प्राथमिकता आइजीआरएस (मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल) में
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

आइजीआरएस रैंकिंग में माह दिसंबर 2023 में प्रदेश के 75 जनपदों में जनपद अंबेडकर नगर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। आइजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक माह जिले की रैंकिंग जारी की जाती है एवं प्रगति विभागवार दर्ज होती है। इसके अंतर्गत शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना होता है। इसी क्रम में माह दिसंबर 2023 की रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें जनपद अंबेडकर नगर को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश की तहसीलों में तहसील आलापुर एवं तहसील भीटी को प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त करने पर जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी है एवं उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी आगे भी टीम भावना के साथ इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी प्रातः 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करें और आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें, और जिससे जनपद आगे भी उच्च स्थान प्राप्त करता रहे।

अन्य खबर

तपते किछौछा में राहत की धार: तीन आरओ कूलर से ओमकार गुप्ता ने बढ़ाई सियासी गर्मी

TANDA में दावते इस्लामी इंडिया का हज तरबियती इज्तिमा: हाजियों को दी मुकम्मल ट्रेनिंग, ‘लब्बैक’ की सदाओं के साथ समझाए गए हज के अरकान

Ambedkar Nagar: मार्च बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को नए DSC नंबर से मिलेगी LPG गैस की होम डिलीवरी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.