WhatsApp Icon

डीएम एसपी के साथ पहुंचे आईजी ने पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन, खेत में मिली थी छात्रा की लाश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शनिवार की सुबह स्कूल के लिए निकली कक्षा 12 की छात्रा का शव गाँव के बाहर एक खेत से देर में बरामद किया गया था। छात्रा की हत्या को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिजीत आर शंकर ने तीन टीमों को गठित कर त्वरित खुलासा करने का निर्देश दिया है। रविवार को आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार भी जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व एसपी अभिजीत आर शंकर के साथ पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवारों से भेंट न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। श्री प्रवीण ने पीड़ित परिजनों से कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही की जाएगी जो भविष्य में नज़ीर बनेगी।

उक्त मौके पर सांसद रितेश पांडेय, विधायक त्रिभुवन दत्त, सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी ने मांग किया है कि उक्त घटना का साक्ष्यो के आधार पर पर्दाफाश किया जाए।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.