अम्बेडकरनगर: दो दशक से अधिक समय से सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाले सेवाहि धर्म: के प्रमुख सेवादार धर्मवीर सिंह बग्गा ने पूर्व वर्षों की तरह इफ़्तार किट वितरित कर अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया।
टाण्डा नगर क्षेत्र के हयतगंज में स्थित धर्म निवास पर श्री बग्गा द्वारा सैकड़ों लोगों में इफ्तार किट वितरित कर क्षेत्र व देश की सुख शांति की प्रार्थना किया। बताते चलेंकि सेवाहि धर्म: टीम के प्रमुख सेवादार धर्मवीर सिंह बग्गा द्वारा बिना धार्मिक भेदभाव के लगातार मनावसेवा में लगभग 25 वर्षों से जुटे हुए हैं और उनके द्वारा एक हज़ार से अधिक बहन बेटियों का सामूहिक विवाह कराने के उपरांत अब कन्या शादी सहयोग कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत अपने घर से भी शादी करने वालों को दैनिक घरेलू उपयोग के 11 सामान सहयोग स्वरूप दिया जा था है। श्री बग्गा द्वारा कई वर्षों से अनवरत दो समय गुरु लंगर चला कर जरूरत मंदों को भरपेट भोजन कराया जा रहा है तथा लावारिश शवों के वारिस बनकर उनका अंतिम संस्कार भी सेवहि धर्म: टीम द्वारा किया जा रहा है। बाबा भोलेनाथ के कांवर भक्तों की सेवा के साथ पवित्र माह रमज़ान में इफ्तार पार्टी का भी आयोजन भी किया जाता है। उक्त क्रम में पवित्र माह रमज़ान के अंतिम दिन धर्म निवास पर सैकड़ों इफ्तार किट वितरित किया गया जिसकी क्षेत्र में सरहाना हो रहा है।





