WhatsApp Icon

मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीती रात्रि रामलीला देखने साइकिल से निकले युवक का शव बाग में एक बेल के पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप लगाते हुए कठोर कार्यवाही करने की मांग किया है।


अलीगंज थानाक्षेत्र के आसोपुर बगिया (बलुवाहवा पोखरा) में मंगलवार देर रात्रि को बेल के एक पेड़ से एक युवक का शव लटकता हुआ मिलने से हड़कम्प मच गया। अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मय पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलीगंज थानाक्षेत्र के आसोपुर बगिया निवासी कुनाल चौहान पुत्र जगदीश चौहान ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनका भाई रोहित चौहान मंगलवार की रात्रि 09:30 बजे साइकिल से बलुवाहवा पोखरा पर चल रही रामलीला देखने के लिए बोल कर घर से निकला था, लेकिन 10:19 बजे एक लड़की का फोन आया कि अपने भाई कक बचा लो, नहीं तो मेरे घर वाले मार डालेंगे। उक्त सूचना पर परिजन खोजबीन में निकल गए और इसी बीच उस लड़की व अपने भाई रोहित को कई बार फोन किया लेकिन घण्टी बजती रही और फोन नहीं उठा। मृतक रोहित के मोबाइल से उसके दोस्त सुनील पांडेय नेहरूनगर टाण्डा के मोबाइल पर मैसेज आया कि बलुवाहवा पोखरा पर बाबू लाल की बगिया में मुझ से आकर मिलो। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के भाई ने विपक्षी अंशिका साहू व उसके भाई माता व पिता पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का कुचक्र रचने का आरोप लगाते हुए कठोर कार्यवाही की मांग किया है।

दूसरी तरफ मृतक की प्रेमीका द्वारा दावा किया गया कि रोहित अपने इंस्ट्राग्राम पर उसकी फोटो डाल रहा था जिसकी शिकायत डायल 1090 पर किया था, जिसकी जानकारी रोहित को हो गई तो उसने अपने इंस्ट्राग्राम स्टोरी पर मिस यू पापा व अलविदा की भी पोस्ट अपलोड कर आत्महत्या पर लिया है।
बहरहाल रोहित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गुत्थी सुलझ जाएगी कि रोहित की हत्या हुई है अथवा उसने आत्महत्या किया है।

अन्य खबर

हैवानियत की हद: 70 साल की विधवा से दुष्कर्म, इंसानियत हुई शर्मसार

दरोगा भर्ती के सपनों पर मौत का पहिया: 112 पीआरबी पर टक्कर का आरोप, दो युवकों की मौत के बाद सड़क जाम

चकबंदी में मनमानी का आरोप: बिना सूचना पैमाइश और खूंटा गड़वाने से भड़के ग्रामीण, बड़े विवाद की आशंका

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.