अम्बेडकरनगर: शानदार वर्दी धारण करने एवं अनुशासन के लिए नगर कंपनी कमांडर सहित स्वयंसेवक व महिला होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मनित किया गया।
मण्डलीय कमाण्डेन्ट ग्रेट-1/जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स अनिल कुमार यादव ने जिला होमगार्ड्स कार्यालय पर एक सम्मान समारोह आयोजित करते हुए टाण्डा नगर के होमगार्ड कंपनी कमांडर शहंशाह हुसैन, टाण्डा नगर होमगार्ड स्वयंसेवक सुबोध एवं अकबरपुर नगर महिला प्लाटून होमगार्ड कुमारी अर्चना को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
टाण्डा नगर होमगार्ड कंपनी कमांडर शहंशाह हुसैन सहित होमगार्ड सुबोध व महिला होमगार्ड कुमारी अर्चना को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।





