अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली में तैनात होमगार्ड जवान का अचानक स्वास्थ बिगड़ने पर इलाज के दौरान मौत हो गई है। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह गाँव निवासी रामप्रीत होमगार्ड सिपाही है जो बीती रात्रि ड्यूटी कर घर पहुंचा और मंगलवार की सुबह पुनः ड्यूटी जाने के लिए तैयार हुआ था कि अचानक स्वास्थ बिगड़ गया। परिजनों ने आननफानन में रामप्रीत को नागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के अनुसार ठण्ड लगने से रामप्रित की मौत हुई है हालांकि चिकित्सकों का कहा है कि पोस्टमार्टम उपरांत मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।





