अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टांडा में होली पर्व को लेकर होली जुलूस समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुआ।
पवित्र सरयू तट किनारे स्थित औद्योगिक नगरी टांडा के विंध्यवासिनी कालोनी में अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के आवास पर होली जुलूस कमेटी के नेतृत्व में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष 25 मार्च दिन सोमवार को होली जूलूस व होलिका दहन को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें त्यौहार के संबंध में चर्चा हुई इस मौके पर राम जीत साहू अध्यक्ष होली जुलूस समिति, दिनेश मौर्य महामंत्री होली जुलूस समिति, घिसियावन मौर्य,अजय श्रीवास्तव, अंशु बग्गा,राकेश सोनकर, जंग बहादुर कन्नौजिया, राजेश सिंह, अनिल कन्नौजिया,विशु सलूजा,सरवन गुप्ता जयपाल मौर्य, रघुनाथ यादव, रमेश गुप्ता पुल्लू चौरसिया आदि कमेटी के लोग उपस्थित रहे।





