WhatsApp Icon

हेल्प प्वाइंट ने दिया ईद का उपहार – बच्चों के साथ आएं निःशुल्क नया कपड़ा ले जाएं

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था हेल्प प्वाइंट एनजीओ ने आगामी ईद के मद्देनजर जरूरत मंद बच्चों को निःशुल्क कपड़ा वितरण करने का फैसला लिया है। उक्त कपड़ा वितरण शुक्रवार व शनिवार को किया जाएगा।


सामाजिक संस्था हेल्प प्वाइंट के अध्यक्ष आलम खान ने बताया कि आगामी ईद की खुशियां सभी बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम से शनिवार देर रात्रि तक निःशुल्क नया कपड़ा वितरण किया जाएगा।

Oplus_131072

उक्त वितरण कार्य टाण्डा नगर के राजा का मैदान में संचालित नयन तारा ऑप्टिकल के पीछे खुशनुमा मार्केट के बेसमेंट में किया जाएगा। उक्त कपड़ा वितरण हेल्प प्वाइंट एनजीओ के सक्रिय सदस्य समजसेवी सिरताज अहमद व उनके पुत्र सरफ़राज़ अहमद के सहयोग से किया जा रहा है।
श्री सिरताज ने बताया कि कपड़ा लेने के लिए बच्चों को साथ ले कर आना जरूरी है। किसी को भी बिना बच्चे के साथ आने पर कपड़ा नहीं दिया जाएगा।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.