अम्बेडकरनगर: गोल्डेन एरा बसखारी के तत्वावधान में इंकलाबी शायर हेलाल स्व. राना किछौछवी की याद में ‘एक शाम हेलाल राना किछौछवी के नाम’ 31 अगस्त शनिवार को शाम 07 बजे डोंडो बसखारी स्थित सोनी मैरिज हाल में मोहम्मद इब्राहिम खान की अध्यक्षता व सितारे उर्दू अवार्ड से सम्मानित मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान की संचालन में आयोजित होगा।
कन्वीनर कुमैल अहमद सिद्दीकी व जावेद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम के संरक्षक मोहम्मद आसिफ खान प्रधान डोंडो, अध्यक्षता डॉ. हिमायतुल्लाह व मुख्य अतिथि डा.शोएब अख्तर होंगे।कार्क्रम में शायर हलचल टांडवी, इंसाफ टांडवी, साबिर जलालपुरी, मेराज जलालपुरी,बशर गोरखपुरी,शायरा सुम्मुन टांडवी, शगुफ्ता अंजुम, अफरोज रौशन किछौछवी,कुमैल अहमद सिद्दीकी,नफीस किछौछवी, अहमद सईद टांडवी, शहनशाह ए तरन्नुम हकीम इरफान आजमी बतौर शायर अपना कलाम पेश करेंगे।





