WhatsApp Icon

रास्ते में अचानक गिरे अज्ञात युवक की मौत – हीटवेव की आशंका

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पैदल चल रहा युवक अचानक गश खाकर गिरता है तो स्थानीय लोग दौड़ कर उठाने पहुंचते है लेकिन युवक की हालात काफी गंभीर देखा कर सरकारी अस्पताल में ले जाया जाता है जहाँ डॉक्टर मृत्यु घोषित कर देते हैं और मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज देती है और अज्ञात युवक की शिनाख्त कराने में जुट जाती है। युवक की मौत हीटवेव के कारण बताई जा रही है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।


मामला बसखारी थाना अंतर्गत बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास का है जहां पैदल चल रहा एक अज्ञात गश खाकर गिर जाता है। युवक को बसखारी सीएचसी के जय जाता है जहाँ डॉक्टरों के उसे मृत्यु घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे बसखारी कस्बा इंचार्ज प्रेम बहादुर यादव तथा एसआई बलवंत सिंह, कांस्टेबल रवि यादव ने शव को कब्जे में लेते मर्चरी हाउस भेज दिया। अज्ञात युवक के दाहिने हाथ पर शेखर नाम का टैटू बना है तथा उसकी जेब से अतरौलिया से बसखारी के लिए रोडवेज का टिकट भी बरामद हुआ है।
बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख़्त के लिए सोशल मीडिया तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ स्थानीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हीट वेव का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.