WhatsApp Icon

नशेड़ी कलयुगी पुत्र ने डंडे से पीट कर वृद्ध पिता को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: नशेड़ी पुत्र द्वारा अपने ही बुजुर्ग पिता की डंडे से पीट कर हत्या कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धावा को लब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है।


मामला हंसवर थानाक्षेत्र के मोहम्मद पुर मुसलमान गाँव का है जहाँ बीती रात्रि 68 वर्षीय मिठाई लाल की डंडे से पीट कर हत्या कर दिया गया है। हत्या का आरोप मृतक के 36 वर्षीय पुत्र दिनेश पर है। बताया जा रहा है कि नशेड़ी पुत्र चंद दिनों पूर्व प्रदेश से वापस आया था और अपने पिता से लगातार लड़ाई झगड़ा करता रहता था। बीती रात्रि नशेड़ी पुत्र दिनेश व बुजुर्ग पिता मिठाई लाल के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें कलयुगी पुत्र ने डंडे से पीट कर अपने बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हत्यारोपी पुत्र दिनेश को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।

अन्य खबर

चकबंदी में मनमानी का आरोप: बिना सूचना पैमाइश और खूंटा गड़वाने से भड़के ग्रामीण, बड़े विवाद की आशंका

अलविदा जुमे पर हाई अलर्ट: डीएम-एसपी ने जामा मस्जिद पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कुछ स्थानों पर काली पट्टी बांध कर ईरान पर हमले का विरोध

अंतर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस पर अम्बेडकरनगर में फ़िलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.