WhatsApp Icon

पोल्ट्रीफार्म पर शराब पीने से किया मना तो तीन दोस्तों ने मिलकर युवक का काट दिया गला लेकिन 12 घंटा में ही हो गए गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

पोल्ट्रीफार्म पर शराब पीने से किया मना तो तीन दोस्तों ने मिलकर युवक का काट दिया गला लेकिन 12 घंटा में ही हो गए गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर; अलीगंज पुलिस टीम द्वारा पोल्ट्रीफार्म फॉर्म पर युवज की हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण मात्र 12 घंटे में करते हुए हत्या में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है।


मखदूमनागर निवासी ताज मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद द्वारा अपने सगे भाई आस मोहम्मद की पोल्ट्री फार्म मखदूमनगर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में अलीगंज पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 210/24 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज कर घटना का सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन व एडिशनल एसपी विशाल पांडेय के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम का नेतृत्व सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह द्वारा किया गया तथा घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे व फोन सर्विलांस व फोरेसिंक साइंस यूनिट का उपयोग कर 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद पुत्र हयात मोहम्मद, तबरेज अहमद पुत्र परवेज अहमद, राकी कन्नौजिया पुत्र विजय कन्नौजिया निवासीगण मखदूमनगर से सघन पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हम तीनों लोग पोल्ट्री फार्म मखदूमनगर पर बैठकर शराब पी रहे थे। जिसका विरोध करते हुए मृतक आस मोहम्मद द्वारा हमको वहां से जाने के लिए कहा गया व गाली दी गई। इस बात से छुब्ध होकर वे तीनों लोग उत्तेजित हो गए और आस मोहम्मद को धक्का देकर नल के पास गिरा दिया। तबरेज व राकी कन्नौजिया उपरोक्त ने आस मोहम्मद का गला पकड़ा व दिलशाद ने मुर्गी फार्म पर रखे चाकू से उसका गला काट कर हत्या कर दिया। इन लोगों की निशानदेही पर एक चाकू खूनालुदा बरामद किया गया। हत्या की घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी फैला हुई थी वहीं अलीगंज पुलिस टीम द्वारा मात्र 12 घंटे में ही सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफतार कर लिया जिससे क्षेत्र वासियों ने भी राहत की सांस लिया है। हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने में अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, एसआई नीरज कुमार, एसआई प्रशिक्षु गोविन्द नारायण मिश्रा, कांस्टेबल अशोक कुमार, अभिषेक यादव, अरविन्द कुमार, बजहुल कमर शामिल रहे। घटना का शीघ्र खुलासा कर हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने एवम आलाकत्ल बरामद करने के लिए अलीगंज पुलिस की क्षेत्र में सरहाना हो रही है।

अन्य खबर

संपूर्ण समाधान दिवस बना मज़ाक: कुर्सी से गायब अफसरों का डीएम ने रोका वेतन

🔴 10 साल पुराने मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत तीन दोषी करार

कोर्ट आदेश के बाद तालाब पर वर्षों से बने अवैध पक्के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.