WhatsApp Icon

–तो क्या मेला हारून रशीद में काला जादू के नाम पर इस बार फिर चलेगी अश्लील डांस पार्टी – आक्रोश

Sharing Is Caring:

किसी भी तरह के झूले की नहीं मिली अनुमति – अश्लील डांस पार्टी चलने की संभावना से स्थानीय लोगों में आक्रोश

मनिहार ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव ने एसडीएम से डांस पार्टी ना लगाने की किया मांग

अम्बेडकरनगर: हिन्दू मुस्लिम आस्था का केंद्र बन चुकी दरगाह हारून रशीद के वार्षिक उर्स व मेला की तैयारियां जोरशोर से जारी है लेकिन इस बार विभिन्न प्रकार के झूलों की अनुमति नहीं मिल सकी है हालांकि काला जादू के नाम पर डांस पार्टी लगाने वालों की सक्रियता तेज़ हो गई है। उर्स व मेला में संभावित डांस पार्टी चलने से दरगाह कमेटी सहित स्थानीय संभ्रांत नागरिकों में भी काफी आक्रोश व्याप्त है।

मनिहार ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव मो.अजीम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते धार्मिक स्थल पर डांस पार्टी ना लगाने देने की मांग किया है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त मामले की टाण्डा एसडीएम व सीओ टाण्डा को निर्देशित किया गया जिस पर एसडीएम टाण्डा मोहनलाल गुप्ता ने तत्काल एक्शन लेते हुए अलीगंज थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित कर दिया है।
बताते चलेंकि विकास खंड टाण्डा के थाना अलीगंज कार्यलय के पास स्थित प्राचीन दरगाह शहीद बाबा हारून रशीद का वार्षिक उर्स व मेला प्रत्येक वर्ष भादों माह के प्रथम रविवार को आयोजित होता है। एक दिवसीय ऐतिहासिक मेला धीरे धीरे प्रख्यात होने के कारण अब तीन दिवसीय हो गया है जिसमें लकड़ी के विभिन्न सामानों के साथ नारियल, अमावट, हलुआ पराठा सहित विभिन्न प्रकार के झूले आकर्षक का केंद्र रहता था लेकिन इस बार स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी भी तरह के झूलों की अनुमति नहीं दी गई जिसके कारण झूला का सामान वापस चला गया। उक्त मेला टाण्डा नगर वासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस मेला में काफी संख्या में दूर दराज से रिश्तेदार भी आते हैं और इस मेला में ग्रामीणों की भी भारी भीड़ रहती है। उक्त मेला में महिलाओं की भी काफी संख्या होती है जिसके कारण बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाता है।
चर्चा है कि मेला में मनोरंजन का मुख्य केंद्र झूला ना होने के कारण दुकानदारों का हौसला भी कम हो गया है लेकिन दूसरी तरफ उर्स व मेला के दौरान काला जादू के नाम पर अश्लील डांस पार्टी के आयोजन कराने की चर्चाएं भी काफी तेज है। धार्मिक स्थल पर डांस पार्टी लगाने के लिए कई ग्रुप सक्रिय नज़र आ रहा है और प्रशासन व पुलिस से सेटिंग गेटिंग में भी जुटा हुआ है। संभावित डांस पार्टी के आयोजन को लेकर मनिहार ट्रस्ट ऑफ इंडिया सहित स्थानीय लोगों ने भी चिंता व्यक्त किया है हालांकि एसडीएम टाण्डा की सख्ती के कारण डांस पार्टी संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.