WhatsApp Icon

टाण्डा विधायक ने बाबा हारून रशीद के वार्षिक उर्स व मेला का फीता काटकर किया उद्घाटन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विकास खंड टाण्डा के आसोपुर ग्राम सभा में स्थित प्राचीन दरगाह शहीद बाबा हारून रशीद के तीन दिवसीय वार्षिक उर्स व मेला का टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।


टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने दरगाह आस्ताना के मुख्य गेट पर फीता काटकर उद्घाटन करते हुए आस्ताना के निकट नए स्वागत द्वार का अपनी निधि से निर्माण कराने की घोषणा किया। श्री राममूर्ति ने एनटीपीसी प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके प्रस्ताव पर एनटीपीसी ने गंभीरता पूर्वक कार्य कर दरगाह के समीप स्थित प्राचीन बाउली (तालाब) का सौन्दरीकरण किया गया।
ज्ञात रहे कि टाण्डा-एनटीपीसी मुख्य मार्ग पर अलीगंज थाना कार्यालय के पास प्रत्येक वर्ष की तरह भादों माह के पहले रविवार को बाबा हारून रशीद का उर्स मनाया जाता है और इस अवसर पर शनिवार, रविवार व सोमवार को तीन दिवसीय मेला भी लगता है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, सैय्यद कसीम अशरफ, संदीप यादव, अब्दुल माबूद एडवोकेट, रघुनाथ यादव, ज़फर हयात, अशरफ लाल बाल, चन्द्रेश यादव आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.