WhatsApp Icon

ठेकेदार द्वारा वर्षों पुराने हरे पेड़ को उखाड़ फेंकने से समाजसेवियों में आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत दिनों विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जहां शासन प्रशासन सहित समाजसेवियों द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया था वहीं दबंग ठेकेदार द्वारा पर्यावरण से खिलवाड़ करते हुए वर्षों पुराने हरे पेड़ को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जिससे स्थानीय समाजसेवियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।


ज्ञात रहे कि मई व जून माह के दौरान प्रचण्ड गर्मी से जहां आम लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त नज़र आया और शासन व प्रशासन तथा समाजसेवियों की जागरूकता के कारण आम लोगों में भी पौधों को लगाने की इच्छा जागृत हुई है वहीं बसखारी में संचालित सरकारी अस्पताल के पास नाली बनाने वाले दबंग ठेकेदार ने लगभग 10 वर्ष पुराना हरा पेड़ ही उखाड़ कर फेंक दिया है जबकि पूर्व में बसखारी के ही कई स्थानों पर मौजूद पेड़ों को बचाते हुए नालियों का निर्माण किया गया था लेकिन बसखारी सीएचसी व महिला अस्पताल के सामने निर्माणाधीन नालियों का हवाला देते हए वर्षों पुरानी पेड़ को जड़ से उखाड़ कर वहीं फेंक दिया गया जिससे देखा कर समाजसेवियों में अक्रोश व्याप्त हो गया। बर्बाद किए गए पेड़ के आसपास काफी जमीन थी और पेड़ को बचाते हुए भी नालियां बनाई जा सकती थी लेकिन ठेकेदार द्वारा अपनी आसानी को ध्यान में रख कर हरा पेड़ को उखाड़ फेंका ही है बल्कि शासन प्रशासन के प्रयासों का जमकर मखौल उड़ाया एवं समाजसेवियों को करारा तमाचा लगाया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने की मांग किया है।

अन्य खबर

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा का संकल्प, सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का ऐलान

Προσφορές και vavada παιχνίδια με αυξημένες αποδόσεις για κάθε παίκτη

Notable opportunities with vavada casino and navigating modern online gaming experiences

गूगल पर Soochna News की बहुत सारी कॉपी वेबसाइट बन गई है तो आप ध्यान से Google पर SoochnaNews.in सर्च और SoochnaNews.in की इसी वेबसाइट को ओपन करें |

error: Content is protected !!