WhatsApp Icon

तहसील से अपने गाँव लौट रहे दो युवकों पर घात लगाकर किया गया जानलेवा हमला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील से अपने गाँव लौट रहे दो युवकों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घात लगा कर जानलेवा हमला किया। दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गोहार लगाई है।


घटना आलीगंज थानाक्षेत्र के मखदूम नगर रेलवे क्रासिंग के पास की बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों के अनुसार इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के अलनपुर गाँव निवासी अहमर बेग व मो.खादिम टाण्डा तहसील आए हुए थे जहां से वापस होते समय मखदूम नगर रेलवे क्रासिंग के पास अलनपुर गाँव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा घात लगा कर उन दोनों को रोक कर लाठी डंडों व धारदार हथियार से जान लेवा हमला किया गया। चीख पुकार पर जब तक स्थानीय लोग पहुंचे तो सभी हमलावर फरार ही गए। दोनों घायलों को टाण्डा सीएचसी से जिला अस्पताल व वहां से महामाया मेडिकल कालेज रेफर किया गया। घायल की हालात नाजुक बनी हुई है जिसे ट्रामा सेंटर रेफर करने पर चिकित्सक विचार कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के अलनपुर गाँव में दो पक्षों के बीच एक खेत पर कब्जेदारी को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। उक्त मामले में दोनों पक्षों में गत दिनों फौजदारी भी हुई थी लेकिन फिर दोनों पक्षों में सुलह समझौता भी हो गया था। गाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष मुराद अली ने अस्पताल पहुंच कर घायलों से मुलाकात किया एवं पुलिस से शीघ्र ठोस कार्यवाही की मांग किया।
चर्चा है कि गत दिनों हुई मारपीट के बाद इब्राहिमपुर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर ठोस कार्यवाही ना किये जाने से आज की घटना प्रकाश में आई है।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.