WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर के हज यात्रियों की ट्रेनिंग के लिए लगेगा एक दिवसीय स्पेशल कैम्प – जानिए कब और कहां लगेगा कैम्प 

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद से पवित्र हज यात्रा पर जाने वालों के लिए टाण्डा नगर क्षेत्र में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।


उक्त दावा हज ट्रैनर डॉक्टर मो.यूनुस ने करते हुए बतया कि आगामी 17 अप्रैल को टाण्डा नगर के कश्मिरिया पर संचालित रॉयल मैरेज हाल में एक दिवसीय हज ट्रेनिंग कैम्प लगाया जा रहा है। श्री यूनुस ने बताया कि उक्त शिविर में हज यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं को ले जाने से लेकर वापसी तक के सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारियां वीडियों ग्राफी के सहारे से हज कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी अदनान द्वारा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद से इस बार कुल 211 लोग हज यात्रा पर जाने वाले हैं जिसमें 121 पुरुष व 90 महिलाएं शामिल हैं। उक्त शिविर में जनपद के सभी हज यात्रियों को पूर्व की तरह ट्रेनिंग देने की व्यवस्था बनाई गई है। 2024 में हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को रॉयल मैरेज हाल में 17 अप्रैल बुधवार को प्रातः 09:30 पर आमंत्रित किया गया है। पुरुष व महिलाओं के बैठने के लिए अलग अलग व्यवस्था भी की गई है। पवित्र हज पर जाने यात्री अधिक जानकारी के लिए हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद यूनुस से उनके मोबाइल नंबर 8737990224 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अन्य खबर

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.