WhatsApp Icon

जनपद से पवित्र हज यात्रा पर जाने का सिलसिला शुरू

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: इस्लाम धर्म के पांच मूल सिद्धांतों में शामिल पवित्र हज यात्रा को भी अनिवार्य माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्यौहारों में शामिल बकरीद पर्व के दौरान पवित्र हज सम्पन्न होता है जिसके लिए पूरी दुनिया से हज यात्री सऊदी अरब (मक्का मदीना) पहुंचते हैं।

जनपद से हज यात्रियों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को टाण्डा नगर क्षेत्र के करीम बख्स अपनी माँ को लेकर पवित्र हज यात्रा पर रवाना हुए जिनकी फ्लाइट लखनऊ से शुक्रवार को होनी है। हज यात्रियों को परंपरानुसार नगर क्षेत्र की प्रसिद्ध दरगाह हज़रत हक्कानी शाह रह. तलवापार से बिदाई दिया गया। इस बार जनपद से लगभग 200 लोग हज यात्रा पर जाएंगे।

अन्य खबर

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सम्पन्न

तेज़ रफ़्तार कार ने पल्सर सवार को रौंदा, मौत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.