WhatsApp Icon

देर रात्रि को बरियावन में हुआ भीषण सड़क हादसा – तीन लोगों की मौत की सूचना

Sharing Is Caring:

देर रात्रि को बरियावन में हुआ भीषण सड़क हादसा – तीन लोगों की मौत की सूचना

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में देर रात्रि को भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बरियावन बाजार में काफी दिनों से निर्माणाधीन एक पुलिया के पास दो मोटर साइकिल व एक कार में जबरदस्त भिड़ंत हुई जिससे दो बाइक चालकों की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है जबकि एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है लेकिन एक सूत्र के अनुसार महिला की भी रास्ते मे मौत हो गई है हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार संख्या UP 45 AO 3252 का चालक काफी नशे में काफी तेजी से आ रहा था कि दो मोटर साइकिल संख्या UP 45 AK 2441 व UP 70 EU 1924 निर्माणाधीन पुलिया के पास मिट्टी के ढेर के निकट उसकी चपेट में आ गई जिससे बाइक पर चालकों की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला को जिला अस्पताल ले जाते समय मृत्यु होने की खबर मिली है।

भीषण सड़क हादसा की सूचना पर डायल-112 व सम्मनपुर थाना के सिपाही तत्काल पहुंच गए और घटना की सूचना आलाधिकारियों को देते हए जिला अस्पताल भेजवाया। घटना के बाद कार चालक भागने में सफल रहा। कार के अंदर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई है। समाचार लिखे जाने से घटना में मृत्यु हुए लोगों के सम्वन्ध में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है और ना ही आधिकारिक पुष्टि की गई है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.